राज्य
23-Aug-2025


सांसद बंटी विवेक साहूने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केन्द्रीय सडक़ एवं परिवहन मंत्री नितिन गडक़री का आभार व्यक्त करते हुये इसे छिन्दवाड़ा एवं पाण्ढुर्णा जिले के लिए एक बड़ी सौगात बताया। विदित हो कि सांसद बंटी विवेक साहू ने कुछ दिन पूर्व ही मानसून सत्र के दौरान दिल्ली प्रवास में रहते हुए केन्द्रीय सडक़ एवं परिवहन मंत्री नितिन गडक़री से मुलाकात की थी और सिवनी से छिन्दवाड़ा और छिन्दवाड़ा से सावनेर तक फोरलेन सडक़ निर्माण की संभावनाओं को बताते हुये उक्त टूलेन सडक़ को फोरलेन में तब्दील करने की मांग की थी। इन दोनों सडक़ों की स्वीकृति मिलने के बाद इसे सांसद की जिले के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। सांसद कार्यालय में भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकताओं ने आतिशबाजी करते हुये जश्न मनाया। उन्होनें कहा कि फोरलेन सडक़ का निर्माण हो जाने से जहॉ जिले के निवासियों को आवागमन में सुविधा होगी वहीं छिन्दवाड़ा एवं पाण्ढुर्णा के विकास को गति भी मिलेगीं। अभी छिन्दवाड़ा से नागपूर तक जाने में लगभग 4 घण्टे का समय लगता है जो कि घटकर 2 घण्टे का रह जाएगा। फोरलेन बन जाने से छिन्दवाड़ा और सौंसर में नयें उद्योग खुलने की संभावनाएं भी बढ़ जाएगी। सांसद ने अपने कार्यालय में भाजपा पदाधिकारियों केा मिठाई भी खिलाई। सांसद कार्यालय के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की। इस मौके पर महापौर विक्रम अहके, मंडल अध्यक्ष नवीन बारस्कर, सौरभ ठाकुर, अंकुर शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेता रोहित पोफली, अरविंद राजपूत, रिजवान कुरैशी, बिट्टू मंडराह, रवि मालवी, विकास वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित थे। ईएमएस / 23/08/2025