01-Sep-2025


नई दिल्ली (ईएमएस)। आम आदमी पार्टी (आप) ने आरोप लगाया है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बीजेपी के साथ मिलकर केजरीवाल सरकार को हराने की साज़िश रची। आप ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव के एक बयान को सबूत के तौर पर पेश किया है, जिसमें यादव ने स्वीकार किया है कि कांग्रेस ने बीजेपी को जिताने के लिए चुनाव लड़ा। आम आदमी पार्टी (आप) ने आरोप लगाया है कि दिल्ली का विधानसभा चुनाव कांग्रेस ने बीजेपी को जिताने लिए लड़ा। आप दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव के एक बयान को आधार बनाकार आरोप लगा रही है। राजधानी की पूर्व मुख्यमंत्री और आप की नेता आतिशी ने दावा है कि अरविंद केजरीवाल को हराने के लिए षडयंत्र रचा गया है। दोनों पार्टियां पर्दे के पीछे दोस्ती निभाती हैं और लड़ाई का सिर्फ दिखावा करती हैं। आतिशी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने खुद माना, बीजेपी को जिताने के लिए कांग्रेस ने दिल्ली का विधानसभा चुनाव लड़ा था। दिल्ली की जनता अब सच जान चुकी है। बीजेपी और कांग्रेस ने मिलकर केजरीवाल को हराने की साजिश रची थी। ये कोई आरोप नहीं बल्कि खुद दिल्ली के कांग्रेस अध्यक्ष का कबूलनामा है। दोनों पार्टियां ऊपर से लड़ाई का दिखावा करती हैं, लेकिन पर्दे के पीछे दोस्ती निभाती हैं। जनता सावधान रहे, ये लड़ाई जनता बनाम बीजेपी-कांग्रेस की मिलीभगत की है। वहीं, आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा दिल्ली विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस ने बीजेपी को जिताने के लिए क्या-क्या किया, ये बात पर्दे के पीछे साफ नजर आ रही थी, लेकिन अब दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने खुद कैमरे पर आकर कबूला है कि ये बात सच थी- “दिल्ली में कांग्रेस ने जीतने के लिए नहीं बल्कि बीजेपी को जिताने के लिए ही चुनाव लड़ा था।” कांग्रेस बीजेपी की गोद में बैठी हुई है, ये बात हम जितनी जल्दी समझ लेंगे उतना इस देश का भला होगा वरना हमेशा की तरह पर्दे के पीछे से ये लोग गठबंधन कर जनता के लिए काम करने वाली पार्टियों के खिलाफ ऐसे ही षड्यंत्र रचते रहेंगे। अजीत झा/ देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/01/ सितंबर /2025