चंडीगढ़ (ईएमएस)। भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा है कि भारतीय टीम को एशिया कप में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की कमी खलेगी। हरभजन ने कहा कि सिराज को 15 सदस्यीय टीम में भी जगह मिलनी चाहिये थी। हरभजन के अनुसार सिराज के होने से टीम का गेंदबाजी आक्रमण बेहतर होता। हरभजन के अनुसार सिराज ने इंग्लैंड दौरे में भी अच्छी बल्लेबाजी की थी। हरभजन ने कहा, मुझे लगता है सिराज का नाम टीम में होना चाहिए था। उन्होंने हाल में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में शानदार गेंदबाज़ी की थी। अगर वह टीम में होते तो गेंदबाज़ी और बेहतर नजर आती। वहीं कहा जा रहा है कि सिराज को आराम दिया गया है क्योंकि उन्होंने इंग्लैंड टेस्ट सीरीज़ के सभी मैचों में गेंदबाजी की थी। वहीं यूएई की पिचों से स्पिनरों को अधिक सहायता मिलने की संभावना है। टीम के पास पहले से ही जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हार्दिक पंड्या जैसे तेज गेंदबाज हैं। सिराज ने अंतिम बार भारत के लिए श्रीलंका दौरे जुलाई 2024 में टी20 क्रिकेट खेला था। हरभजन ने कहा कि बेहतर प्रदर्शन के बाद भी प्रसिद्ध कृष्णा को रिज़र्व खिलाड़ियों में रखा गया है जबकि हर्षित राणा को मुख्य टीम में जगह मिली है। गिरजा/ईएमएस 03 सितंबर 2025