मुम्बई (ईएमएस)। पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) टीम को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। पंजाब की ये इस सत्र की पहली हार है हालांकि इसके बाद भी टीम अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर बनी हुई है। पंजाब किंग्स के 8 मैचों के बाद कुल 13 अंक हैं, उसने 6 मुकाबले जीत एक हार और एक बारिश के कारण पूरा नहीं हुआ। पंजाब ने इससे पहले जीते थे और एक मैच उनका बेनतीजा रहा था। वहीं दूसरे स्थान पर रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के 8 मैचों के बाद 12 अंक हैं। आरसीबी ने 6 मैच जीते हैं। तीसरे स्थान पर रही राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के भी इतने ही अंक हैं। रायल्स ने 9 मैचों में छह जीते हैं जबकि वह तीन मैचों में हारी है पर वह रन रेट में आरसीबी से पीछे है। चौथे पायदान पर सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) है। उसने 8 में से 5 मैचों में जीत हासिल की है और उसके 10 अंक हैं। गुजरात टाइटंस (जीटी) पांचवे नंबर पर है। उसने 8 में से चार मैचों में जीत हासिल की है और उसने 8 अंक हैं। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने 8 में से 3 मुकाबले जीते हैं और पांच मुकाबले वह हारी है। इससे वह छठे स्थान पर है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) 8 में से पांच मैच हारने और 3 मैच जीतने के साथ ही सातवें स्थान पर है। आठवें स्थान पर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 8 में से केवल 2 मैच जीते हैं जबकि एक मैच का परिणाम नहीं निकला। पांच मैच वह हारी है। केकेआर के दो जीत और एक मैच का परिणाम नहीं आने के कारण 5 अंक हैं। वहीं मुम्बई इंडियंस (एमआई) 7 मैचों में से दो मैच ही टीम जीती है और 4 अंकों के साथ नौवें स्थान पर है। अंतिम स्थान पर रही लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) 8 में से 6 मैच हारने के साथ ही दो मुकाबलों जीती है। उसके केवल चार अंक हैं। अंक तालिका क्र. टीम मैच जीत हार बेनतीजा नेट रन रेट अंक 1 पीबीकेएस 8 6 1 1 1.043 13 2 आरसीबी 8 6 2 0 1.919 12 3 आरआर 9 6 3 0 0.617 12 4 एसआरएच 8 5 3 0 0.815 10 5 जीटी 8 4 4 0 -0.475 8 6 सीएसके 8 3 5 0 -0.121 6 7 डीसी 8 3 5 0 -1.060 6 8 केकेआर 8 2 5 1 -0.751 5 9 एमआई 7 2 5 0 -0.736 4 10 एलएसजी 8 2 6 0 -1.106 4 गिरजा/ ईएमएस 29 अप्रैल 2026