शाम 7: 30 बजे से होगा मुकाबला अहमदाबाद (ईएमएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में गुरुवार को गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच मुकाबला होगा। गुजरात टाइटंस घरेलू मैदान पर लीग के इस मुकाबले में जीत दर्ज करने का प्रयास करेंगी हालांकि ये उसके लिए बेहद कठिन होगा। इस सत्र में टाइटंस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है ओर उसके प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाएं भी बेहद कमजोर हैं। गुजरात की टीम अंक तालिका में 8 अंक लेकर पांचवे नंबर पर है। वहीं दूसरी ओर आरसीबी 12 अंक लेकर अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है और जीत की प्रबल दावेदार है। रजत पाटीदार की कप्तानी में उतरी आरसीबी के पास विराट कोहली जैसे अनुभवी बल्लेबाज भी हैं जिससे टीम की बल्लेबाजी ताकत का अंदाज होता है। वहीं गुजरात की कमान शुभमन गिल के पास है। टीम में शुभमन के अलावा साई सुदर्शन जैसे अच्छे बल्लेबाज हैं पर टीम के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी रही है। गेंदबाजी की बात करें तो आरसीबी के पास भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और क्रुणाल पांड्या जैसे गेंदबाज हैं जबकि गुजरात के पास कासिगो रबाडा, मोहम्मद सिराज और राशिद खान जैसे खिलाड़ी हैं। इस प्रकार देखा जाये तो गेंदबाजी मे दोनो ही टीमें तकरीबन बराबरी पर हैं। वहीं आंकड़ों पर पर नजर डालें तो अब तक दोनो ही टीमों के बीच कुल 7 मुकाबले हुए हैं। इसमें से आरसीबी ने 4 जबकि गुजरात ने 3 जीते हैं गुजरात टाइटंस : साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार। इम्पैक्ट प्लेयर: राहुल तेवतिया। आरसीबी : रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा। इम्पैक्ट प्लेयर- रसिख सलाम। गिरजा/ईएमएस 29 अप्रैल 2026