खेल
29-Apr-2026
...


मुल्लांपुर (ईएमएस)। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल में मिली पहली हार से बेहद नाराज दिखे। श्रेयस ने हार के लिए खराब गेंदबाजी को जिम्मेदार बताया है। लीग में पंजाब की ये पहली हार है हालांकि वह इसके बाद भी अंक तालिका में नंबर एक स्थान पर बनी हुई है। पंजाब किंग्स ने इस मैच में मार्कस स्टोइनिस की आक्रामक पारी से चार विकेट पर 222 रन बनाये थे। वहीं राजस्थान रॉयल्स ने अंतिम ओवर में ये लक्ष्य हासिल कर लिया। राजस्थान ने चार विकेट पर ही 223 रन बना दिये। हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने नाराजगी जताते हुए कहा, ‘222 एक अच्छा स्कोर था। कठिन पिच पर ये लक्ष्य हासिल करना आसान नहीं था पर हमारे गेंदबाजों ने खराब प्रदर्शन किया जिससे राज्स्थान की टीम लक्ष्य हासिल करने में सफल रही। ये भी कहा जा सकता है कि आज हमारा दिन नहीं था हालांकि अभी भी हम अपनी रणनीति पर बरकरार रहेंगे। लगातार खेलने से थकान भी हुई है पर इससे बहाना नहीं बनाय जा सकता है। यह सत्र में हमारी पहली हार है पर इसका बहाना नहीं बनाया जा सकता है। इससे सबक लेते हुए हमें बेहतर गेंदबाजी करने का ध्यान देना होगा। हमें इस हार के कारणों को देखते हुए आगे के मैचों के लिए सुधार करना होगा। इस मैच में पंजाब किंग्स ने मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 222 रन बनाये।वहीं राजस्थान ने ये लक्ष्य चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। ईएमएस 29 अप्रैल 2026