राज्य
07-Sep-2025


इंदौर (ईएमएस)। इंदौर की गौरवशाली परंपरा के अनुरूप, इस साल का अनंत चतुर्दशी चल समारोह पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। रातभर चले इस भव्य आयोजन में नयनाभिराम झाँकियों और अखाड़ों के हैरतअंगेज करतबों ने हजारों दर्शकों का मन मोह लिया। जिला प्रशासन द्वारा गठित निर्णायक समितियों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर सभी श्रेणियों में विजेताओं का चयन किया। :: झाँकी पुरस्कार :: प्रथम पुरस्कार : हुकमचंद मिल - नरकासुर का वध द्वितीय पुरस्कार : राजकुमार मिल - लंका दहन और मालवा मिल - भगत के वश में है भगवान तृतीय पुरस्कार : कल्याण मिल - सेना का शौर्य विशेष पुरस्कार : स्वदेशी मिल - महाशिवरात्रि पर शिव पूजा और होप टेक्सटाइल मिल - गंगा का पृथ्वी पर अवतरण :: अखाड़ा पुरस्कार :: इस वर्ष अखाड़ों ने अपनी कला का प्रदर्शन दो मुख्य श्रेणियों में किया: लाठी और दो हाथ के पटे। :: लाठी वर्ग :: प्रथम : छोगालाल उस्ताद व्यायामशाला द्वितीय : महावीर व्यायामशाला (इतवारिया बाजार) तृतीय : रविदास व्यायामशाला विशेष : गाजीगुरु व्यायामशाला और अहिरवार चैतन्य व्यायामशाला :: दो हाथ के पटे वर्ग :: प्रथम : चंद्रपाल उस्ताद व्यायामशाला द्वितीय : बिंदागुरु व्यायामशाला तृतीय : बाबू सिंह उस्ताद व्यायामशाला (नादिया नगर) विशेष : देवीदिन गुरु व्यायामशाला और हीरालाल उस्ताद व्यायामशाला :: महिला, बालक और बालिका वर्ग के पुरस्कार :: महिला वर्ग प्रथम : रामनाथ गुरु शस्त्रकला व्यायामशाला द्वितीय : पंचमुखी गुरु अखाड़ा :: बालक वर्ग :: प्रथम : कार्तिक राजपूत (लोधी पंच व्यायामशाला) द्वितीय : आदित्य यादव (गुरु मोहन सिंह उस्ताद व्यायामशाला) तृतीय : दिव्यांश बेलिया (महाबलेश्वर व्यायामशाला) विशेष : विनय भारती (प्रमोद हार्डिया व्यायामशाला) और हितेश सोलंकी (बृजलाल उस्ताद व्यायामशाला) :: बालिका वर्ग :: प्रथम : परिधि धीमान (धानुक समाज बृजलाल गुरु व्यायामशाला) द्वितीय : जिया यादव (वीर बलवंत गुरु व्यायामशाला डमरू उस्ताद) तृतीय : भूमिका यादव (मार्तण्ड राव उस्ताद व्यायामशाला) विशेष : कनक वर्मा (दास हनुमान व्यायामशाला) और लक्ष्मी वैध (छोटू गुरु व्यायामशाला) प्रकाश/7 सितम्बर 2025