भोपाल/इंदौर (ईएमएस)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 8 साल बाद एक बार फिर एशिया कप-2025 जीतने पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि टीम की यह ऐतिहासिक जीत सभी खिलाड़ियों की दृढ़ इच्छाशक्ति, अद्वितीय खेल कौशल और टीम भावना का प्रमाण है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हॉकी की नर्सरी के रूप में प्रसिद्ध भोपाल सहित पूरे मध्य प्रदेश ने भारतीय हॉकी को कई दिग्गज खिलाड़ी दिए हैं। भारतीय टीम की इस शानदार जीत पर सभी देशवासी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने टीम के सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गौरतलब है कि बिहार के राजगीर में रविवार को हुए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर यह खिताब अपने नाम किया। प्रकाश/8 सितम्बर 2025