खेल
08-Sep-2025
...


इंदौर (ईएमएस)। मध्य प्रदेश टेनिस संघ द्वारा इंदौर टेनिस क्लब में आयोजित की जा रही आई.पी.एस. ऑल इण्डिया टेलेन्ट सीरीज जूनियर टेनिस टूर्नामेंट में मुख्य दौर के मुकाबले खेले जा रहे हैं। टूर्नामेंट में रेयांश, ओजस, दिविना, अयाना सहित मध्य प्रदेश के कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अगले राउंड में अपनी जगह पक्की की। प्रतियोगिता का उद्घाटन इंदौर टेनिस क्लब के ट्रस्टी बी.एस. छाबड़ा और अर्जुन धूपर ने किया, जबकि समारोह का संचालन इरफान अहमद ने किया। बालक वर्ग-12 वर्ष आयु के मुकाबलों में मध्य प्रदेश के रेयांश पटेल (म.प्र.) ने समन्यु शुक्ला (म.प्र.) को 9-0 से, ओजस मिश्रा (म.प्र.) ने समवर्ध सोनी (म.प्र.) को 9-1 से, वियान अग्रवाल (म.प्र.) ने अदविक गोयल (म.प्र.) को 9-0 से, अदविक जैन (म.प्र.) ने कियान बंसल (म.प्र.) को 9-1 से, मितान्त झामनानी (म.प्र.) ने विवान तोमर (म.प्र.) को 9-3 से और गर्व मालपानी (म.प्र.) ने प्रकृति सावला (म.प्र.) को 9-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। इसी वर्ग में, महाराष्ट्र के क्रियॉन पैडुरंकर (महा.) ने विराज सोनावने (महा.) को 9-3 से और कबीर पचंमित्रा (महा.) ने मध्य प्रदेश के आरव श‍िंदे (म.प्र.) को 9-1 से मात दी। बालिका वर्ग-12 वर्ष आयु के मुकाबलों में भी मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। दिविना धूपर (म.प्र.) ने आरोही कुशवाह (म.प्र.) को 9-2 से, अयाना पटवारी (म.प्र.) ने अनाया बाजपेयी (म.प्र.) को 9-1 से, वीरा सेठी (म.प्र.) ने मान्यता कौशल (म.प्र.) को 9-1 से, अभिनिति छाछरे (म.प्र.) ने मायरा कुषवाह (म.प्र.) को 9-1 से और आव्या राठी (म.प्र.) ने वनिका शर्मा (म.प्र.) को 9-0 से पराजित किया। प्रकाश/8 सितम्बर 2025