खेल
09-Sep-2025


सिडनी (ईएमएस)। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मार्कस स्टोइनिस ने गर्लफ्रेंड सारा चारनच से सगाई कर ली है। स्टोइनिस का सगाई का अंदाज सबसे अलग था। इस क्रिकेटर ने समुद्र के बीच ले जाकर कर सारा को प्रपोज कर अंगूठी पहनायी। उन्होंने तस्वीरें साझा करने के साथ सगाई की अंगूठी का वीडियो भी डाला है। इसमें ये क्रिकेटर अपने नये जीवन के नए सफर की शुरुआत का जश्न मनाते हुए दिखा। स्टोइनिस और सारा समुद्र में जाकर मस्ती के मूड में आ गये। सगाई की अंगूठी देते हुए ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर के चेहरे पर खुशी साफ दिख रही थी। इस दौरान उनकी मंगेतर बिकिनी में थी जबकि स्टोइनिस ने शॉट्स पहन रखा था। सगाई की जानकारी सारा ने सोशल मीडिया में एक भावुक पोस्ट के साथ दी। इसमें उन्होंने लिखा “स्पेन के तट पर एक नाव में मैंने अपने जीवन का सबसे आसान हां कहा।” गौरतब है कि इस क्रिकेटर ने इस साल फरवरी में ही एकदिवसीय अंतराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया था। अब वह टी20 पर ही ध्यान देंगे। साल 2015 में डेब्यू के बाद से उन्होंने एकदिवसीय करियर में 71 मैच खेले हैं। स्टोइनिस ने 26. की औसत और 93.97 की स्ट्राइक रेट के साथ 1,495 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और छह अर्धशतक शामिल हैं। गेंदबाजी में उन्होंने 43.13 की औसत से 48 विकेट लिए जिसमें सबसे अच्छा प्रदर्शन 16 रन देकर 3 विकेट था। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पंजाब किंग्स से खेला था। गिरजा/ईएमएस 09 सितंबर 2025