अशोकनगर (ईएमएस)। बजरंग दल की तहसील बैठक मंडी प्रांगण पिपरई में सम्पन्न हुई विभाग अध्यक्ष राजेंद्र नामदेव की अध्यक्षता एवं जिला अध्यक्ष संतोष रजक की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत राम दरबार पर माल्यार्पण से हुई। इसके पश्चात कार्यकर्ताओं ने विभाग अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष का पुष्पमालाओं से स्वागत किया। बैठक में संगठन के उद्देश्य, वर्तमान परिस्थितियों और हिंदू त्योहारों पर होने वाली घटनाओं पर चर्चा की गई। विभाग अध्यक्ष राजेंद्र नामदेव ने कहा कि संगठन समाज की सुरक्षा और धार्मिक आस्था की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर है। जिला अध्यक्ष संतोष रजक बैठक में तहसील के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस दौरान विभाग अध्यक्ष द्वारा नए दायित्वों की घोषणा की गई। नवीन नियुक्तियाँ परिषद तहसील अध्यक्ष परमाल सिंह यादव, तहसील उपाध्यक्ष सुरेंद्र विश्वकर्मा, गोलू कटारिया तहसील मंत्री नगर पिपरई इकाई, नगर अध्यक्ष रवि कटारिया, नगर मंत्री अंकित विश्वकर्मा, नगर कटारिया अंकित बैठक में संगठन की आगामी योजनाओं पर भी चर्चा की गई और सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। ईएमएस/ ओमप्रकाश रघुवंशी/ 09 सितंबर 2025