क्षेत्रीय
13-Sep-2025
...


बीजापुर(ईएमएस)। जिले के बासागुड़ा और गंगालूर थाना क्षेत्र की सीमा पर सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में जवानों ने बड़ी कामयाबी हासिल की। इसमें दो नक्सली हिड़मा पोडियम और मुन्ना मड़कम ढेर हो गए। दोनों पर 8-8 लाख रुपए का इनाम घोषित था। मुठभेड़ स्थल से सुरक्षा बलों ने दो शवों के साथ 1 नग – 303 रायफल, 1 नग – 12 बोर बंदूक, 4 जिंदा राउंड, बैटरी, कार्डेक्स वायर, स्केनर सेट और विस्फोटक सामग्री बरामद की। इसके अलावा प्रतिबंधित नक्सल संगठन से जुड़े अन्य सामान भी कब्जे में आया। मारे गए नक्सली हिड़मा पोडियम (34 वर्षीय) पीपीसीएम कंपनी नंबर 02 का सदस्य था, जबकि मुन्ना मड़कम (25 वर्षीय) नंबर 01 का सदस्य था। यह मुठभेड़ सुरक्षा बलों की अभियान की बड़ी सफलता मानी जा रही है। सत्यप्रकाश(ईएमएस)13 सितंबर 2025