- कहा-वीडियो वायरल करने वाले आरोपियों के बारे में नहीं है जानकारी - महिला ने लगाये थे कॉग्रेंस कार्यकर्ताओ पर आरोप, लेकिन नाम नहीं बता सकी भोपाल(ईएमएस)। शहर के शाहपुरान थाना इलाके में भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मंडल महामंत्री जीतू निशोदे ने एक महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद गुरुवार को फांसी लगाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया था। उसे इलाज के लिये निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहॉ उसकी हालत में सुधार है। इसके बाद पुलिस उसके बयान दर्ज करने पहुंची, उसने पुलिस को वीडियो वायरल करने वाले आरोपियों की जानकारी होने से इनकार कर दिया। जानकारी के अनुसार मामले में आपत्तिजनक वीडियो में नजर आ रही महिला ने शाहपुरा थाने में जो शिकायत दर्ज कराई है, उसमें उसने बताया कि वह 25 साल की घेरलू महिला है, और शाहपुरा थाना इलाके में रहती है। जीतू निशोदे उसका दोस्त है। हम दोनों ने आपसी सहमति से मेरे घर में ही संबंध बनाए थे। इसका वीडियो चोरी-छिपे बनाकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने वायरल कर दिया। जिसे मेरे परिजन और आस-पास के लोगों सहित अन्य ने देखा है, इसके चलते समाज में मेरी साख खराब हो गई है। पीड़िता की शिकायत पर शाहपुरा पुलिस ने आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओ में मामला कायम कर जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो में जीत निशोदे के साथ जो महिला है, उसने वीडियो जारी कर चार कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि कांग्रेस के कुछ लोगों ने मिलकर मेरे और मेरे होने वाले पति का निजी वीडियो को चोरी-छिपे बनाकर वायरल कर दिया। मेरे होने वाले पति भाजपा में हैं। राजनीति से जुड़े हैं। उन लोगों ने बदनाम करने के लिए ऐसा किया। हालांकि पीड़िता ने भी अभी तक आरोपियों के संबंध में कोई जानकारी पुलिस को नहीं दी है। मामले को लेकर हंगामा बढ़ने पर मंगलवार को पार्टी ने जीत निशोदे को युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री पद से हटाने के साथ ही संगठन की प्राथमिक सदस्यता से भी हटा दिया था। पुलिस तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। सूत्रो के अनुसार पुलिस ने मल्टी शाहपुरा में रहने वाले एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया। उस युवक के इंस्टा अकाउंट से मामले से जुड़ी एक वीडियो शेयर की गई थी। अफसरो का कहना है की फिलहाल आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है। तकनीकी जांच के आधार पर उनकी पहचान जुटाने के प्रयास जारी हैं। जिसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। जुनेद / 13 सितंबर