क्षेत्रीय
13-Sep-2025
...


- छात्र ने पिता के एकाउंट से रकम निकालकर जालसाजो के बताये खाते में जमा कराये - 14 लाख का प्रॉफिट आया नजर, रकम निकालने की कोशिश पर खुला ठगी का राज भोपाल(ईएमएस)। राजधानी के टीला जमालपूरा थाना इलाके में रहने वाले कॉलेज छात्र को सायबर ठगोरो ने अपने जाल में फंसाकर पॉच लाख की रकम ऐठं ली। ठगो ने शेयर मार्केट में पांच सौ प्रतिशत तक मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर उसे व्हाट्स एप ग्रुप जोड़ा था। छात्र के पिता कारोबारी है, लालच में आकर उसने पिता के बैंक खातों से रकम निकालकर ठग गिरोह के बताए चार खातों में जमा कर दिए। एक महीने में ही उसे 14 लाख का प्रॉफिट नजर आया इस पर उसने रकम निकालना चाहा तब जालसाजों ने उससे कहा की यह पैसा उसे जब मिलेगा जब उसके उसकी रकम का आंकड़ा 20 लाख तक पहुंचेगा। यानि 20 लाख तक पहुचनें के लिये उसे 6 लाख रुपए फायदा होने तक उसे पैसा जमा करते रहने पड़ेगा। पीड़ित जब उनका विरोध किया तब आरोपियो उसे व्हाट्स एप ग्रुप से निकालकर सारे नंबर ब्लॉक कर दिए। थाना पुलिस के अनुसार राम मंदिर के पीछे टीला जमालपुरा में रहने वाले हरीश कुमार जायसवाल पिता दशरथ जायसवाल (27) ने अपनी शिकायत में बताया की उसके पिता जूस का बिजनेस करते हैं। वह कॉलेज पढ़ाई करने के साथ ही कारोबार का हाथ भी बंटाता है। जनवरी 2025 में उसके पास एक व्हाट्स एप लिंक आई थी। उस ग्रुप में जुड़ने पर उससे हरि सिंह नाम के व्यक्ति ने संपर्क करते हुए बताया कि यह शेयर ट्रेडिंग कंपनी से जुड़ा ग्रुप है। उसने हरीश को आगे बताया की यदि वह शेयर मार्केट में रकम इंवेस्ट करता है, तो उसे दो सौ से पांच सौ प्रतिशत का मुनाफा दिला देगा। उसके झांसे में आकर हरीश कुमार जायसवाल ने हामी भर दी। इसके बाद ठगोरो ने हरीश को केनयान एसेट्स नाम की एक साइट पर लॉग इन कराया इसमें पैसा लगाने पर होने वाले प्रॉफिट की सारी जानकारी मिलती थी। बाद में हरीश ने आरोपियों के बताए चार खातों में चार किस्त में पांच लाख रुपए जमा करा दिए। साइट पर उसने नजर आया की उसने जिस आईपीओ में भी पैसा लगाया है, वहां उसे मोटा मुनाफा मिल रहा है। फायदा दिखाई देने पर उसने पिता के खाते से रकम निकालकर पांच लाख रुपए तक जमा करा दिये थे। जब उसे केनयान एसेट्स साइट पर अपनी रकम 14 लाख नजर आई तब उसने उसे पाने के लिये हरि सिंह और दत्ता नाम के व्यक्ति से सपंर्क किया। आरोपियों ने उसे फिर झांसा देते हुए कहा की यह 14 लाख रुपए फौरन नहीं मिलते हैं। यह मुनाफा जब तक 20 लाख रुपए तक नहीं पहुंचेगा तब तक रकम उसके खाते में रिलीज नहीं की जाएगी। इसके बाद पीड़ित को ठगी का अहसास होने पर उसने विरोध किया। उसके विरोध करने पर आरोपियों ने उसको व्हाट्स एप ग्रुप से रिमूव कर दिया सारे नंबर ब्लॉक कर दिये। अपने साथ ठगी का अहसास होने पर फरियादी ने मार्च 2025 में सायबर क्राइम में शिकायत की थी। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। लंबी जॉच के बाद सायबर क्राइम ने केस डायरी टीला जमालपुरा थाने को भेज दी है। जिसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को जालसाजी और आईटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। जुनेद / 13 सिंतबर