- अवैध वसूली के लगे आरोप, विभाग ने माना संदिग्ध आचरण भोपाल(ईएमएस)। राजधानी पुलिस के क्राइम ब्रांच में पदस्थ चार पुलिसकर्मियों को अनुशासनहीनता और संदिग्ध आचरण के चलते अफसरो द्वारा उन्हें निलंबित किये जाने की कार्यवाही की गई है। बताया गया है की इन चारो पुलिसकर्मियो ने आला अधिकारियों ने बिना सूचना दिए दबिश दी साथ ही उन पर अवैध वसूली के आरोप लगे। पुलिस अफसरो ने साफ किया की भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। जानकारी के अनुसार बीते दिनो भोपाल की क्राइम ब्रांच के चार पुलिसकर्मियों शैलेन्द्र रावत, सतेन्द्र, सुशील सिंह और आलोक मिश्रा ने अपने अधिकारियों को बिना जानकारी दिए दबिश दी थी। यह दबिश संदिग्ध मानी गई और इसके बाद रोजनामचे में इस कार्रवाई की जानकारी दर्ज की गई। इन पुलिसकर्मियों पर अवैध रूप से पैसे वसूलने के गंभीर आरोप लगे। सूत्रों के मुताबिक दबिश के दौरान कुछ रुपयों के अवैध लेनदेन की शिकायतें अफसरो तक पहुचीं, जिसके बाद जांच के आदेश दिए गए। प्रारंभिक जांच में अनुशासनहीनता और संदिग्ध आचरण पाए जाने पर अधिकारियों ने चारों पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया। अधिकारियो का कहना है की भ्रष्टाचार या अनुशासनहीनता के मामलो में जीरो टॉलरेंस पॉलिसी के तहत तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी। जुनेद / 15 सितंबर