राज्य
18-Sep-2025
...


जशपुर(ईएमएस)। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। कांसाबेल थाना क्षेत्र के बरजोर में तेज रफ्तार से जा रही एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा कई यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, बस फरसाबहार से अंबिकापुर की ओर जा रही थी। रास्ते में तेज रफ्तार के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना में घायल यात्रियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। इस बीच बस चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सत्यप्रकाश(ईएमएस)18 सितंबर 2025