राज्य
20-Sep-2025


कोरबा (ईएमएस) डेढ़ साल पहले मृत हुए शहर के एक व्यक्ति के नाम से न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी हो गया। पुलिस टीम ने जब वारंट तामिल कराई तो परिवार हैरान रह गया। शहर के एम.पी. नगर निवासी एक मामले में साक्षी थे। 31 जनवरी 2024 को उनकी मृत्यु हो गई। डेढ़ साल बाद 4 अगस्त 2025 को उनके नाम से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ। उक्त वारंट को लेकर पुलिस उनके घर पहुंची, जिसे देखते ही उसकी पत्नी व परिजन हैरान हो गए, क्योंकि वारंट में कड़े शब्दों में उल्लेख कर पुलिस को जल्द गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने का निर्देश दिया। 20 सितंबर / मित्तल