राष्ट्रीय
21-Sep-2025


मुंबई(ईएमएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के नए अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया तेज हो गई है। दिल्ली टीम के पूर्व कप्तान मिथुन मनहास ने रविवार को मुंबई स्थित बोर्ड मुख्यालय में अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख रविवार दोपहर थी। 45 वर्षीय मनहास भारतीय घरेलू क्रिकेट में एक जाना-माना नाम हैं। उन्होंने 1997-98 से लेकर 2016-17 तक के लंबे करियर में 157 फस्र्ट क्लास, 130 लिस्ट ए और 91 टी20 मुकाबले खेले हैं। उनके नाम 9714 फस्र्ट क्लास रन दर्ज हैं। विनोद उपाध्याय / 21 सितम्बर, 2025