व्यापार
03-Oct-2025
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। सोने-चांदी के भाव में आ रही तेजी अब थम गई। शुक्रवार को दोनों कीमती धातुओं के भाव गिरावट के साथ खुले। इस सप्ताह के शुरुआती तीन दिन इनके भाव सार्वज‎निक स्तर पर पहुंच गए थे। इस समय घरेलू बाजार में सोने के भाव 1,16,850 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,42,450 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने के वायदा भाव में नरमी और चांदी में तेजी देखने को मिल रही है। सोने के वायदा भाव की शुरुआत शुक्रवार को नरमी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रेक्ट 488 रुपए की गिरावट के साथ 1,17,100 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,17,588 रुपए था। यह कॉन्ट्रेक्ट 736 रुपये की गिरावट के साथ 1,16,852 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। एमसीएक्स पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रेक्ट 1,669 रुपये की गिरावट के साथ 1,43,051 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,44,720 रुपये पर कारोबार कर रहा था। चांदी के वायदा भाव 1,45,715 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू चुके हैं। वहीं वै‎श्विक बाजार में शुक्रवार को सोने-चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई। लेकिन बाद में सोने के भाव गिर गए। कॉमेक्स पर सोना 3,880.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 3,868.10 डॉलर प्रति औंस था। इस समय यह 3.60 डॉलर की गिरावट के साथ 3,864.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव 3,923.30 डॉलर के भाव सर्वोच्च स्तर छू चुके हैं। कॉमेक्स पर चांदी के वायदा भाव 46.86 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला बंद भाव 46.36 डॉलर था। इस समय यह 30 डॉलर की तेजी के साथ 46.66 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव 48.01 डॉलर के भाव पर उच्च स्तर छू चुके हैं। सतीश मोरे/03अक्टूबर ---