राज्य
14-Oct-2025


सांसद खेल महोत्सव में खेल से खिलें सपने, युवाओं में उमंग और जोश का माहौल: सांसद विजय बघेल,महापौर अलका बाघमार और सभापति श्याम शर्मा ने किया शुभारंभ, खेल समाज में एकता और अनुशासन का प्रतीक हैं: महापौर अलका बाघमार दुर्ग (ईएमएस)। नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्रान्तर्गत आज सांसद खेल महोत्सव 2025 का भव्य शुभारंभ हुआ। शहर के महात्मा गांधी स्कूल प्रांगण में आयोजित इस समारोह में युवाओं और खेल प्रेमियों में गजब का उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद विजय बघेल, महापौर अलका बाघमार, सभापति श्याम शर्मा और शेखर चंद्राकर ने दीप प्र’वलित कर किया।इस दौरान उन्होंने खेल भावना का संदेश देते हुए खिलाडिय़ों का मनोबल बढ़ाया और जीत की शुभकामनाएं दीं। महोत्सव में उपस्थित आयुक्त सुमित अग्रवाल, उपायुक्त मोहेंद्र साहू, कार्यपालन अभियंता गिरीश दीवान, कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा, संजय ठाकुर, हरिशंकर साहू, विनोद मांझी,मोहित मरकाम, पंकज साहू, विकास दमाहे, प्रेरणा दुबे,उमयंती ठाकुर सहित नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया।मैदानों में खेल भावना, जोश और सौहार्द का शानदार नज़ारा देखने को मिला। खेल के मैदानों में दिखा ऊर्जा और उत्साह का संगम: सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत दो दिवसीय 14 व 15 अक्टूबर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें वॉलीबॉल, कुश्ती, वेटलिफ्टिंग, योगासन, एथलेटिक्स (100 मीटर एवं 400 मीटर दौड़) जैसी आधुनिक खेल विधाओं के साथ-साथ पारंपरिक खेल कबड्डी, खो-खो, गेड़ी (पुरुष वर्ग), फुगड़ी और सुरीली कुर्सी (महिला वर्ग) शामिल हैं। सांसद विजय बघेल ने खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहा खेल जीवन का सबसे बड़ा शिक्षक है। यह हमें हार-जीत से ऊपर उठकर मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास की भावना देता है। आज हमारे शहर के युवा खेलों के माध्यम से न केवल फिट रहना सीख रहे हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक सोच का संदेश भी दे रहे हैं।उन्होंने कहा कि सांसद खेल महोत्सव शहर की खेल संस्कृति को नई ऊँचाइयाँ देगा। हमारा लक्ष्य है कि हर गली-मोहल्ले में खेल का माहौल बने, ब‘चे मोबाइल छोडक़र मैदान में समय बिताएं। महापौर अलका बाघमार ने कहा कि खेलों से खिलते हैं सपने, और यही सपने शहर की पहचान बनते हैं। नगर निगम खिलाडिय़ों को हर संभव सुविधा देने के लिए तत्पर है। उन्होंने आगे कहा खेल भावना ही समाज में एकता और भाईचारे का प्रतीक है। महापौर ने कहा सांसद खेल महोत्सव हमारे युवाओं के लिए एक ऐसा मंच है, जहां वे अपनी प्रतिभा को पहचान सकते हैं और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकते हैं। ईएमएस/शमशीर सीवानी/ 14 अक्टूबर 2025