राज्य
14-Oct-2025


महापौर अलका बाघमार की पहल से निगम परिवार में छाई खुशी 1.21 करोड़ की राशि का वितरण दुर्ग (ईएमएस)। नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा दीपावली पर्व से पूर्व कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी गई है। महापौर श्रीमती अलका बाघमार,सभापति श्याम शर्मा एवं वित्त विभाग प्रभारी नरेंद्र बंजारे की पहल पर 56 कर्मचारियों को एकमुश्त 1,21,28,305 की उपादान राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम मोतीलाल सभागार में महापौर अलका बाघमार, आयुक्त सुमित अग्रवाल और वित्त प्रभारी नरेंद्र बंजारे की उपस्थिति में हितग्राहियों को राशि वितरण किया गया। यह राशि जीवित एवं मृतक दोनों श्रेणी के कर्मचारियों को प्रदान की गई। लगातार प्रयासों से मिली सफलता: महापौर अलका बाघमार ने बताया कि यह उपलब्धि कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव, सभापति श्याम शर्मा के मार्गदर्शन तथा आयुक्त सुमित अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में संभव हुई है। वित्त प्रभारी नरेंद्र बंजारे ने बताया कि उन्होंने पिछले तीन महीनों से लगातार विभागीय बैठकों का संचालन करते हुए लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। सभी तकनीकी व प्रशासनिक प्रक्रियाओं के पूर्ण होने के बाद कर्मचारियों को उनका हक मिलना संभव हो सका। महापौर अलका बाघमार ने कह निगम परिवार की खुशी ही मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि:- महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने कहा कि आज का दिन हमारे निगम परिवार के लिए बेहद खुशी का है। दीपावली से पूर्व कर्मचारियों को यह उपादान राशि प्रदान कर पाना मेरे लिए आत्मिक संतोष का क्षण है। कर्मचारियों की मेहनत और लगन से ही हमारा निगम प्रदेश में अग्रणी बना है। हम सबका दायित्व है कि ऐसे कर्मियों को उनका हक समय पर मिले। पिछले कुछ समय से लंबित प्रकरणों को हमने प्राथमिकता से निपटाने का संकल्प लिया था और आज वह पूरा हुआ। यह सिर्फ वित्तीय लेनदेन नहीं, बल्कि विश्वास और समर्पण का परिणाम है। महापौर अलका बाघनार ने कहा कि निगम परिवार के हर सदस्य को दीपावली के पहले यह उपहार देना हमारे लिए गर्व का विषय है। ईएमएस/शमशीर सीवानी/ 14 अक्टूबर 2025