राज्य
15-Oct-2025
...


कोरबा (ईएमएस) कोरबा शहर अंतर्गत तुलसी नगर निवासी ऑटो चालक राजेश नायडू ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती रहते हुए देहदान करने का संकल्प लेकर घोषणा-पत्र भरा था। गत दिनों उनकी मृत्यु होने के बाद दक्षिण भारत से पहुंचे परिजन ने उनके संकल्प को पूरा कर मेडिकल कॉलेज को देहदान किया। वहीं परिजन प्रतीकात्मक रूप से अंतिम संस्कार के रस्म को पूरा करने का निर्णय लिया। देहदानी राजेश कुमार जिला ऑटो संघ के सक्रिय सदस्य थे। वहीं उनका परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है, ऐसे में जिला ऑटो संघ ने परिवार की मदद का निर्णय लिया। ऑटो संघ के अध्यक्ष आजम खान, उपाध्यक्ष पंकज तिवारी, सचिव यशवंत कौशिक, कोषाध्यक्ष श्याम गुरुजी सहित अन्य पदाधिकारियों ने देहदानी परिवार से मिलकर उन्हें 5 हजार रुपए की आर्थिक सहायता की। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि राजेश कुमार नायडू ने मृत्योपारांत ऑटो संघ का गौरव बढ़ाते हुए बता दिया की ऑटो चालक न केवल वाहन चलाते हुए आमजन की सेवा करता है, बल्कि देहदान कर मानव सेवा भी कर सकता है। 15 अक्टूबर / मित्तल