कांग्रेस में बंद हो नोटिस प्रथा भोपाल (ईएमएस) । मध्य प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह का बड़ा बयान सामने आया हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बड़ी पार्टी है, घर में चार बर्तन हैं तो खटकते हैं। पार्टी अभी संघर्ष के दौर में है इसलिए नोटिस प्रथा बंद होना चाहिए। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने इस पर चुटकी ली हैं। कांग्रेस नेता व पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने पार्टी को समझाइश दी हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं को छोटी-छोटी बात पर नोटिस नहीं देना चाहिए। नोटिस प्रथा कांग्रेस में बंद होना चाहिए, इस संबंध में मैंने जीतू पटवारी से बात की है। कांग्रेस बड़ी पार्टी है, घर में 4 बर्तन हैं तो खटकते हैं। गोविंद सिंह ने यह भी कहा कि कांग्रेस में खुलकर बात होना चाहिए। पार्टी अभी संघर्ष के दौर में है , नोटिस प्रथा बंद हो। आपको बता दें कि कल उज्जैन के कई ऐसे नेता जिन्हें अनुशासनहीनता का नोटिस मिला था, उन्होंने राजधानी भोपाल पहुंचकर अजय सिंह से मुलाकात की थी। पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने किसानों को फसल के मुआवजा राशि के ऐलान पर कहा कि आज तक कोई सर्वे नहीं हुआ, कोई देखने नहीं आया। अतिवृष्टि के कारण फसल की बुवाई नहीं हुई है। सरकार सिर्फ लफ्फाजी करने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने अपने जिले में कर लिया हो तो अलग बात है। पटवारी को निपटाने कांग्रेस नेता एकजुट वहीं एमपी कांग्रेस की खींचतान पर भारतीय जनता पार्टी ने हमला बोला हैं। बीजेपी प्रवक्ता अजय यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में संगठन सृजन के नाम पर उपेक्षा की गई। पार्टी ने जिनको नोटिस दिया उनसे अजय सिंह ने मुलाकात की। इससे ये साफ की अजय सिंह ने जीतू पटवारी को चुनौती दी है। कांग्रेस कभी भी गुटबाजी से बाहर नहीं निकल सकती। जीतू पटवारी को निपटाने के लिए कांग्रेस के तमाम नेता एकजुट है।