अंतर्राष्ट्रीय
16-Oct-2025
...


-खुली अवैध संबंधों की पोल, कोर्ट ने आरोपी पति को भेजा जेल बीजिंग,(ईएमएस)। घर में ससुर के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी और अचानक बहू की नजर एक महिला पर पड़ी। जब उसने अनजान महिला की हरकतों पर शक हुआ, तो जांच पड़ताल की। खुलासा हुआ कि वह महिला पति के साथ 15 साल से ज्यादा समय से अवैध संबंधों में रह रही थी। कोर्ट ने आरोपी पति को जेल भेज दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पूर्वी चीन के शानदोन्ग प्रांत में शैंग नाम की महिला रहती है। उनकी शादी वैंग से 19 साल पहले हुई थी। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि दोनों के बच्चे हैं या नहीं। जून 2022 में महिला के ससुर का निधन हो गया था। जब शैंग के घर पर अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी, तब उनकी नजर एक अनजाम महिला पर पड़ी। वेन के रुप में उस महिला की पहचान हुई। वेन घर पर पहुंचे अन्य लोगों से बातचीत कर रही थी और अन्य लोगों को बता रही थी कि वह मृतक की बहू है। साथ ही शव के पास ही बैठकर परिवार के सदस्य की तरह रो भी रही थी। जब शैंग ने वेन से सवाल किए तो उसके अधूरे जवाबों ने उसका शक बढ़ा दिया। शैंग इस मामले को कोर्ट तक ले गईं, जहां पता चला कि उसके पति वेन के साथ महिला के 16 साल से संबंध में हैं। जांच ने पाया कि शादी के तीन साल बाद वैंग की वेन से मुलाकात हुई थी और दोनों के बीच प्यार हो गया। खास बात है कि दोनों पति-पत्नी नहीं थे, लेकिन अन्य लोगों की नजरों में खुद को एक जोड़े की तरह ही पेश करते थे। रिपोर्ट के मुताबिक वैंग काम का बहाना कर लंबे समय के लिए बाहर जाता था। जबकि, वह अन्य शहर में वेन के साथ अपनी जिंदगी गुजार रहा था। खास बात है कि इस रिश्ते से दोनों को एक बेटा भी है। वेन के अस्पताल में भर्ती होने के बाद वैंग ने सहमति से जुड़े दस्तावेजों पर भी साइन किए थे। कोर्ट में वैंग ने कहा कि उन्होंने और वेन ने औपचारिक रूप से शादी नहीं की और दोनों एक-दूसरे का समर्थन कर रहे हैं। कोर्ट ने आदेश दिया कि शैंग के साथ विवाह संबंध में रहते हुए वैंग कॉमन लॉ मैरिज में शामिल रहे। यह द्विविवाह का मामला है। कोर्ट ने वैंग को एक साल की सजा सुनाई और उसे जेल भेज दिया। सिराज/ईएमएस 16 अक्टूबर 2025