क्षेत्रीय
16-Oct-2025
...


रायपुर(ईएमएस)। राजधानी में सफाई व्यवस्था फिर से प्रभावित हो गई है। महावीर नगर इलाके में हड़ताल के बाद अब गोकुल नगर और दलदल सिवनी स्थित कंपनी के दो डिपो में भी सफाई कर्मियों ने हड़ताल शुरू कर तालाबंदी कर दी है। सभी कर्मचारी दलदल सिवनी स्थित डंपिंग यार्ड पर पहुंच गए हैं। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि सुपरवाइजर द्वारा लगातार उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है और पिछली हड़ताल के दौरान कंपनी द्वारा किए गए आश्वासन अब तक पूरी नहीं किए गए हैं। बता दें कि बुधवार को महावीर नगर के कर्मचारी दो महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण हड़ताल पर गए थे। उस दौरान उन्होंने इलाके के साईं मंदिर के पास सड़क पर कचरा और सफाई सामग्री फेंककर नारेबाजी की थी। इस हड़ताल से शहर में सफाई व्यवस्था पर असर पड़ा है। सत्यप्रकाश(ईएमएस)16 अक्टूबर 2025