राज्य
16-Oct-2025


नई दिल्ली (ईएमएस)। मंगोलिया के राष्ट्रपति खुरेलसुख उखना ने विदेश मंत्री के साथ अक्षरधाम मंदिर के दर्शन किए। उन्होंने भगवान नीलकंठवर्णी का अभिषेक किया और दोनों देशों के लोगों के कल्याण की प्रार्थना की। राष्ट्रपति ने भारत-मंगोलिया संबंधों को हूण साम्राज्य जितना पुराना बताया और भारतीय संस्कृति की प्रशंसा की। उन्होंने दोनों देशों की साझी विरासत पर जोर दिया। भारतीय लोगों की आध्यात्मिकता, धर्म, जीवनशैली, परंपरा, इतिहास और संस्कृति का एक प्रतिबिंब है। यह वास्तव में भारतीय लोगों की गहन आध्यात्मिक भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि उनकी यह यात्रा भारत और मंगोलिया की आस्था और संस्कृति की उस साझी विरासत को पुनः रेखांकित करती है, जो इन दोनों राष्ट्रों को आध्यात्मिकता, समरसता और सार्वभौमिक मूल्यों के आदर के सूत्र में जोड़ती है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/16/अक्टूबर/2025