राज्य
नई दिल्ली (ईएमएस)। पूर्वी दिल्ली के गोकलपुरी इलाके में अज्ञात बदमाशों ने एक वकील को गोली मार दी। घायल वकील श्रीकांत को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को आशंका है कि पुरानी दुश्मनी के चलते यह हमला हुआ है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। वहीं, आशंका है कि पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही वारदात के पीछे की वजह सामने आएगी। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/16/अक्टूबर/2025