नई दिल्ली (ईएमएस)। दीपावली से पहले हरित पटाखों की अनुमति से विक्रेता खुश हैं, पर अवैध पटाखों की बिक्री चिंताजनक है। सदर बाजार और चांदनी चौक में सामान्य पटाखे बिक रहे हैं, और बिना लाइसेंस के ग्रीन पटाखे भी। विक्रेताओं के अनुसार, कम समय में वैधानिक बिक्री मुश्किल है, क्योंकि लाइसेंस प्रक्रिया में समय लगता है। पुलिस की निष्क्रियता से अवैध बिक्री बढ़ रही है, जिससे स्थिति गंभीर है। वहीं, स्थिति यह कि सदर बाजार व चांदनी चौक में खुलेआम सामान्य पटाखे बिक रहे हैं। साथ ही बिना लाइसेंसिंग प्रक्रिया पूरी किए दिल्लीभर में ग्रीन पटाखों की बिक्री शुरू हो गई है। दीपावली 20 अक्टूबर को है। सुप्रीम कोर्ट ने 18 व 21 अक्टूबर तक ग्रीन पटाखों की बिक्री की सशर्त अनुमति दी है। दिल्ली के प्रमुख पटाखा कारोबारियों के अनुसार, मुख्य पर्व दीपावली में बमुश्किल चार दिन बचे हैं। इसमें संभव ही नहीं है कि वैधानिक तरीके से ग्रीन पटाखों की बिक्री हो जाए। क्योंकि, पटाखों की अस्थाई बिक्री के लिए लाइसेंस लेनी की प्रक्रिया दो से ढाई माह पूर्व ही शुरू हो जाती है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/16/अक्टूबर/2025