राज्य
16-Oct-2025


गुरुग्राम (ईएमएस)। गुरुग्राम पुलिस ने एक लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया है जो शहर में छिपकर रह रही थी। यह महिला शादी के बाद अपने पतियों को लूटकर भाग जाती थी। पुलिस ने सूचना मिलने पर जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में महिला ने कई राज्यों में वारदातों को अंजाम देने की बात कबूली है। पुलिस अब उसके साथियों की तलाश में जुटी है। सरस्वती एन्क्लेव की गली नंबर दो के एक मकान से उसे गिरफ्तार किया गया। वह अंकित नाम के व्यक्ति के घर में किराये पर रहती थी। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच करते हुए काजल के पिता भगत सिंह, मां सरोज देवी, बहन तमन्ना और भाई सूरज को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। पुलिस के अनुसार 26 नवंबर 2024 को सीकर जिले के दांतारामगढ़ थाने में ताराचंद जाट ने शिकायत दर्ज कराई थी। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/16/अक्टूबर/2025