देवरी/सागर (ईएमएस)। शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय देवरी में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के द्वारा 13 से 17 अक्टूबर 2025 तक सी.पी.आर. जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है इसके अंतर्गत 17 अक्टूबर 2025 शुक्रवार को सी.पी.आर. जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश दुबे के मार्गदर्शन में सम्पन्न किया गया। कार्यक्रम प्रभारी शिवलाल अहिरवार ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को सी.पी.आर. की जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया राष्ट्रव्यापी सी.पी.आर. (कार्डियोपल्मोनरी) जागरूकता सप्ताह है इस अभियान का उद्देश्य आम जनता में सी.पी.आर. तकनीक की जानकारी और प्रशिक्षण के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना है ताकि आकस्मिक हृदयघात (कार्डियकअरेस्ट) जैसी परिस्थितियों में लोग तुरंत जीवनरक्षक कदम उठा सकें। सी.पी.आर. देने से जीवित रहने की संभावना कई गुना बढ़ सकती है। मंच संचालन डॉ. कलम सिंह डुडवे एवं आभार डॉ. मनीषा पाण्डे ने व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. जी.आर. चौहान, डॉ. ओमना सेनानी, भगवत सिंह पटेल, डॉ. अभिषेक गोयल, डॉ. प्रभात सिंह ठाकुर एवं अधिक संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। निखिल सोधिया (ईएमएस) 17 अक्टूबर 2025