- उसके पीछे पहुंची किशोरी ने सारंगपुर में दर्ज कराई एफआईआर भोपाल(ईएमएस)। मजदूरी करने वाला युवक नाबालिग को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। किशोरी को गोविंदपुरा इलाके में ले जाने के बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद 10 दिन तक वह अलग-अलग स्थानो पर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इसके बाद वह किशोरी को छोड़कर सारंगपुर चला गया। उसके पीछे किशोरी भी वहां पर पहुंची और राजगढ़ जिले के एक थाने में शिकायत कर दी। स्थानीय पुलिस आरोपी के खिलाफ जीरो पर कायम कर केस डायरी शनिवार को भोपाल पुलिस को भेज दी। इसके आधार पर मिसरोद पुलिस ने आरोपी के दुष्कर्म का मामाल कायम कर लिया है। मिसरोद पुलिस ने बताया कि 17 वर्षीय किशोरी मूलतः बालाघाट जिले की रहने वाली है। वह अपने माता-पिता के साथ मजदूरी करने के लिए भोपाल आई थी। यहां पर वृंदावन गार्डन के पास काम करने के दौरान वह मोनू मरावी नाम के युवक के संपर्क में आ गई। दोनों की बीच बातचीत होने लगी, आरोप है की मोनू ने उससे नजदीकियां बढा़ते हुए इसी महीने एक अक्टूबर को घुमाने के बहाने गोविंदपुरा इलाके में ले गया। यहां एक निर्माणाधीन स्कूल में उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दस दिन तक अलग-अलग स्थानों पर वह उसके साथ ज्यादती करता रहा। नाबालिग को उसने शादी करने का झांसा दिया। तीन दिन पहले आरोपी किशोरी को वहीं छोड़कर सारंगपुर जिला राजगढ़ स्थित अपनी मौसी के घर चला गया। नाबालिग भी उसके पीछे-पीछे सारंगपुर पहुंच गई। वहां दोनों के बीच विवाद हुआ, उसके बाद पीड़िता नाबालिग ने वहां मोनू मरावी के खिलाफ अपहरण व दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज करा दिया। जुनेद / 19 अक्टूबर