लेख
23-Oct-2025
...


शुभ संवत 2082, शाके 1947, सौम्य गोष्ठ, कार्तिक कृष्ण पक्ष, शरद ऋतु, गुरु उदय पूर्वे शुक्रोदय पूर्वे तिथी, तीज, शुक्रवासरे, अनुराधा नक्षत्रे, सौभाग्य योगे, तैतिल करणे, वृश्चिक की चंद्रमा, मास 5 मूल प्रा. रात्रि, सर्वार्थ सिद्धयोग 59/24 रवियोग 59/24 इत्यादि रवि 35/59 तथापि उत्तर दिशा की यात्रा शुभ उत्तम होगी| आज जन्म लिए बालक का फल.......... आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, उत्तम वृत्ति वाला, योगी-भोगी, जिद्दी-हठी, स्वाभीमानी, शिक्षक-शिक्षाविद्, शिक्षाशास्त्री, लेक्चरार, प्रोफेसर तथा प्रिंसपाल, बुद्धिमान होगा। मेष राशि :- आशानुकूल सफलता का हर्ष होगा, दैनिक कार्यगति में सुधार होगा, कार्ययोजना अवश्य ही बनेगी। वृष राशि :- समय की अनुकूलता से लाभांवित होंगे, विवादग्रस्त होने से बचें, समय का ध्यान रखें। मिथुन राशि :- मनोबल उत्साहवर्धक होगा, इष्ट मित्र सुखप्रद रहें, विशेष कार्य अवश्य ही बनेंगे। कर्क राशि :- स्वभाव में बेचैनी, मानसिक विघ्नता, शरीर क्षमता कमजोर पड़ेगी, ध्यान अवश्य रखें। सिंह राशि :- आशानुकूल सफलता का हर्ष, कार्यवृत्ति में सुधार के योग बनेंगे, ध्यान रखें। कन्या राशि :- समय पर सोचे हुए कार्य बनेंगे किन्तु कुछ बाधा विलम्ब संभव है। तुला राशि :- मानसिक क्लेश व अशांति, मनोवृत्ति मलिन रहे, विरोधी तत्व परेशान करें। वृश्चिक राशि :- आर्थिक योजना पूर्ण हो, सफलता के साधन जुटायें, कार्य संतोष की चिन्ता होगी। धनु राशि :- योजना फलीभूत होगी, आशानुकूल सफलता का हर्ष होगा, निश्चय पूर्ण होगा व कार्य बनेंगे। मकर राशि :- इष्ट मित्रों से सुख-ऐश्वर्य की प्राप्ति, स्त्री-वर्ग से हर्ष, क्लेश तथा अशांति होगी। कुम्भ राशि :- मान-प्रतिष्ठा, प्रभुत्व वृद्धि, कार्यकुशलता से संतोष एवं कार्य बनेंगे। मीन राशि :- दैनिक कार्यवृत्ति में सुधार, प्रत्येक कार्य में बाधा, उद्विघ्नता से अवश्य बचें। पीएल गौतमाचार्य // मोनिका