ट्रेंडिंग
23-Oct-2025
...


मॉस्को (ईएमएस)। रूस के लिए जासूसी में माहिर एना चैपमैन एक बार फिर चर्चा में आ गई है। उन्हे राष्ट्रपति पुतिन ने फिर से सक्रिय कर दिया है। इससे अमेरिका भी सतर्क हो गया है। ये खौफनाक हसीना पूरी दुनिया में अपने एक से एक मिशन के लिए जानी जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ये हसीना जाग चुकी है और उसे रूस ने एक नया मिशन भी दे दिया है। ये और कोई नहीं बल्कि रूस की मशहूर जासूस एना चैपमैन हैं, जिनकी वापसी को लेकर चौंकाने वाले दावे किए जा रहे हैं। ये वही जासूस हैं जिन्हें अमेरिका ने पकड़ लिया था लेकिन मजबूरी में छोड़ना भी पड़ा था। एना चैपमैन का असली नाम अन्ना रोमानोवा है, जो यूनाइटेड किंगडम की नगरिक हैं। वो साल 2010 में तब चर्चाओं में आ गई थीं, जब उन्हें अमेरिका ने गिरफ्तार कर लिया था। वो रूस की स्लीपर सेल का हिस्सा थीं। बाद में उन्हें अमेरिका ने रूस वापस भेज दिया था। एना फिलहाल रूस में ही हैं और काफी समय से दुनिया की नजरों से गायब थीं। हाल ही में वो फिर से एक्टिव हुई हैं और उन्हें रूस ने नया मिशन दिया है। एना को अब रूसी खुफिया संग्रहालय का प्रमुख बना दिया गया है, जो रूस की प्रमुख खुफिया एजेंसी, एसवीआर (पूर्व में केजीबी) से जुड़ा है। बता दें कि एना 10 सालों से गायब थीं लेकिन 2020 में उन्होंने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर एक्टिविटीज शुरू की थी। उन्होंने पिछले साल ही एक किताब भी पब्लिश की है, जिसका नाम 007: माय लाइफ ऐस ए स्पाई है। ये किताब उनकी जर्नी पर आधारित है, जिसमें उनके जासूसी मिशन के हिस्से हैं और गिरफ्तारी के किस्से भी हैं। किताब में एना ने बताया है कि वो बतौर रशियन इंटेलिजेंस एजेंट कैसे काम करती थीं और उन्होंने पश्चिमी देशों के साथ रूस के डिप्लोमैटिक रिश्तों के सीक्रेट भी शेयर किए हैं। वीरेंद्र/ईएमएस/23अक्टूबर2025