क्षेत्रीय
26-Oct-2025
...


गुना (ईएमएस) गुना। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 127वें कड़ी को संबोधित किया. इसमें पीएम मोदी ने कहा, कुछ दिन पहले हम सभी ने दिवाली मनाई और अब बड़ी संख्या में लोग छठ पूजा में व्यस्त हैं। छठ का महापर्व संस्कृति, प्रकृति और समाज की गहरी एकता का प्रतिबिंब है। पीएम मोदी के मन_की_बात के 127वें संस्करण का लाइव प्रसारण को भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने कैंट मंडल केमाननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी मन की बात रेडियो कार्यक्रम के 127वें संस्करण का लाइव प्रसारण आज भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार के साथ कैंट मंडल के बूथ क्रमांक 147, पेंशनर मोहल्ला पर समस्त बूथ कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियों के साथ उपस्थित रह कर सुना। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष भगवत सिंह यादव, देव,भाजपा नेता देवेंद्र गुप्ता, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली, केंट मंडल अध्यक्ष रामकुमार शर्मा, एस सी मोर्चा महामंत्री नरेंद्र बड़कुल, दिनेश ओझा,अमित तिवारी,मोहित नामदेव, मुकेश अवस्थी, बल्लू प्रजापति, कृष्ण पल यादव सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया कि जिलाध्यक्ष श्री सिकरवार ने बूथ अध्यक्ष का माल्यार्पण कर सम्मानित किया। श्री जैन ने बताया कि माह के अंतिम रविवार को पीएम श्री मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 127वें एपिसोड को भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार के निर्देशन पर गुना के सभी 21 मंडलों के 1103 बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ गणमान्य जन ओर आमजनों द्वारा सुना गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज की मन की बात में कहा, कि “ऑपरेशन सिंदूर ने हर भारतीय को गर्व से भर दिया है। इस बार, उन इलाकों में भी खुशी के दीये जलाए गए जहां कभी माओवादी आतंक का अंधेरा छाया रहता था। लोग माओवादी आतंक का पूर्ण उन्मूलन चाहते हैं जिसने उनके बच्चों के भविष्य को खतरे में डाल दिया है।” *जीएसटी बचत उत्सव को लेकर लोगों में काफी उत्साह- पीएम मोदी* पीएम ने कहा, “जीएसटी बचत उत्सव को लेकर भी लोगों में काफी उत्साह है। इस बार त्योहारों के दौरान भी कुछ ऐसा ही सुखद माहौल देखने को मिला। बाजारों में स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। मैंने अपने पत्र में खाद्य तेल की खपत में 10% की कमी करने का भी आग्रह किया था और लोगों ने इस पर भी काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।(सीताराम नाटानी ईएमएस गुना)