राष्ट्रीय
26-Oct-2025
...


-हर रोज लोग उनकी समाधि पर पहुंच रहे सोनापुर (ईएमएस)। सिंगर जुबीन गर्ग की मौत 19 सितंबर को सिंगापुर में डूबने से हो गई थी। 23 सितंबर को सोनापुर जिले के कमरकुची में उनका अंतिम संस्कार हुआ था। गुवाहाटी से 31 किमी दूर गांव में 10 बीघा के करीब जमीन को जुबीन का देवालय सा मान लिया गया है। अब यहां हर रोज बड़ी संख्या में लोग उनकी समाधि पर पहुंच रहे हैं। कई लोग यहां 500-800 किमी दूर से पहुंच रहे हैं। इसमें हर उम्र के लोग शामिल हैं। जुबीन ने 52 की उम्र तक 40 हजार से ज्यादा गाने खुद लिखे और गाए। जुबीन के अंतिम संस्कार के बाद से इन 36 दिनों में उनकी समाधि पर अब तक 5 लाख से ज्यादा असमिया गमछे चढ़ाए जा चुके हैं। हजारों चिट्ठियां जुबीन के नाम पर चढ़ी हैं। यहां आने वाले लोग भी वही गमछा पहने नजर आते हैं, क्योंकि जुबीन अपनी असमिया पहचान के लिए हमेशा चूमते थे। इन गमछों में वही बातें लिखी हैं, जिन्होंने जुबीन को असम का लाड़ला बनाया। आशीष दुबे / 26 अक्टूबर 2025