राज्य
27-Oct-2025
...


प्रदेश पदाधिकारियों ने भाजपा कार्यालय में महापुरूषों की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण खुली जीप में कार्यालय पहुंचे कोठारी, ढोल, मंजीरें, आतिशबाजी से किया जोरदार स्वागत भोपाल(ईएमएस)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने प्रदेश कार्यकारिणी में नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी को पदभार ग्रहण कराया। नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी खुली जीप में सवार होकर भाजपा कार्यालय पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका ढोल, मंजीरे और आतिशबाजी से जोरदार स्वागत किया गया। पूर्व में प्रदेश पदाधिकारियों ने भाजपा कार्यालय में एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर पं. दीनदयाल जी और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बताए मार्ग पर चलकर पार्टी को आगे बढ़ाना है। आज भाजपा संगठन मध्यप्रदेश में मजबूत स्थिति में है। संगठन की मजबूती का पूरा श्रेय कार्यकर्ताओं को जाता है। भाजपा में हम किसी भी पद पर रहें, लेकिन हमारे अंदर कार्यकर्ता भाव हमेशा जाग्रत रहना चाहिए। पार्टी में दायित्व बदलते रहते हैं, लेकिन कार्यकर्ता भाव रहता है, तो हम संगठन को और अधिक ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा सरकार गरीबों के साथ सभी समाज वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत, प्रदेश मंत्री सुश्री राजो मालवीय, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल, सांसद विवेक साहू, महापौर श्रीमती मालती राय, जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह, पूर्व प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी, शैतान सिंह पाल सहित पार्टी व जिला पदाधिकारी, बडी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। हरि प्रसाद पाल / 27 अक्टूबर, 2025