मातृ शोक पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों- कर्मचारियों ने जताई शोक संवेदनाएं कटनीजबलपुर (ईएमएस)। जिला पंचायत कटनी के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुराग मोदी की मां एवं पिता जी पी.एन.जैन की धर्मपत्नी विजयलक्ष्मी जैन के आकस्मिक निधन पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों कर्मचारियों ने शोक संवेदनाएं एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर गहरा दुख जताया है। उल्लेखनीय की श्री मोदी की मां का 31 अक्टूबर की देर रात्रि जबलपुर में अचानक देवलोक गमन हो गया था। इनका अंतिम संस्कार शनिवार को रानीताल जबलपुर श्मशान घाट में किया गया। इस गहन दुख की घड़ी में जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर सहित जिला पंचायत सदस्यों एवं अधिकारियों कर्मचारियों ने शोक संवेदना जताई है एवं उनके परिवार एवं प्रिय जनों के साथ खड़े होकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। गौर तलब है कि उनकी शव यात्रा में जबलपुर एवं कटनी के जनप्रतिनिधियों अधिकारी- कर्मचारियों एवं परिजनों की भारी संख्या में मौजूदगी रही। ईएमएस/मोहने/ 02 नवंबर 2025