स्लीमनाबाद जबलपुर (ईएमएस)। । मध्यप्रदेश राज्य के स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित हुये। जिसमे अलग अलग कार्यक्रम किये गये। स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय स्लीमनाबाद मै तीसरे दिवस सोमवार को विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें प्रतियोगिता के माध्यम से मध्यप्रदेश राज्य के बारे मे जानकारियां बतलाई गईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डॉ सरिता पांडेय ओर कार्यक्रम संयोजक डॉ प्रीति यादव के मार्गदर्शन मै आयोजित हुआ! मध्य प्रदेश के ऊपर कविता गायन डॉ किरण खरादी,मध्य प्रदेश पर सामान्यज्ञान प्रतियोगिता मै प्रथम स्थान सीमा रैदास, राधा सोनी, अभिषेक कुशवाहा ने निबंध प्रतियोगिता प्रथम स्थान रिया हल्दकार,द्वितीय सीमा कोरी तो पेंटिंग प्रतियोगिता ज्योति सिंह राजपूत, रुक्मणी चौधरी, अनुराधा कुशवाहा, नितेश भूमिया ने प्राप्त किया। ईएमएस/मोहने/ 03 नवंबर 2025