05-Nov-2025


गांधीनगर (ईएमएस)| बिरसा मुंडा की 150वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में 1 से 15 नवम्बर 2025 तक ‘जनजातीय गौरव वर्ष महोत्सव’ मनाया जा रहा है। इसी अंतर्गत मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 7 से 13 नवम्बर तक राज्य के आदिवासी क्षेत्रों में ‘जनजातीय गौरव रथयात्रा’ का आयोजन किया जा रहा है। इस रथयात्रा के दो प्रमुख मार्ग होंगे - मार्ग संख्या 1: उमरगाम से एकतानगर तक 665 किमी और मार्ग संख्या 2: अंबाजी से एकतानगर तक 713 किमी कुल मिलाकर 1,378 किलोमीटर की दूरी में यह यात्रा आदिवासी क्षेत्रों को कवर करेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से, राष्ट्र निर्माण में जनजातीय समाज के गौरवपूर्ण योगदान को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से, वर्ष 2021 में बिरसा मुंडा की जयंती (15 नवम्बर) को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया था। इसी क्रम में, वर्ष 2025 में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को राज्य में ‘जनजातीय गौरव वर्ष’ के रूप में बड़े उत्साह से मनाया जा रहा है। ‘जनजातीय गौरव रथयात्रा’ का विशेष आयोजन राज्य के आदिवासी विकास मंत्री नरेश पटेल और राज्य मंत्री पी.सी. बरंडा के मार्गदर्शन में गुजरात सरकार द्वारा यह यात्रा आयोजित की जा रही है। इसमें राज्य के 14 जिलों के 88 गाँवों को विभिन्न मार्गों के अनुसार शामिल किया गया है। यात्रा के दौरान और विशेषकर रात्रि प्रवास के समय भगवान बिरसा मुंडा के जीवन से जुड़ी प्रेरक गाथाएँ, आदिवासी विकास योजनाओं की जानकारी, नाटक, सभाएँ, संवाद, भाषण प्रतियोगिताएँ आदि के माध्यम से लोगों तक पहुँचाई जाएँगी। रथयात्रा विवरण – मार्ग संख्या 1 दिन-1 (07/11/2025) उमरगाम (वलसाड) से यात्रा प्रारंभ होकर संजान, भीलाड, वापी, पारडी, नानापोंधा, धरमपुर होते हुए रात्रि विश्राम धरमपुर में होगा। मुख्य सहभागी: नरेश पटेल, डॉ. जयराम गामित, सांसद धवल पटेल, प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन चौधरी, विधायक जीतू चौधरी, अरविंद पटेल, रमण पाटकर। दिन-2 (08/11/2025) धरमपुर से प्रस्थान कर खेरगाम, रुमला, रानकुवा, अनावल, उनई, भीनार, वांसदा (नवसारी) में रात्रि विश्राम। मुख्य सहभागी: नरेश पटेल, डॉ. जयराम गामित, धवल पटेल, अर्जुन चौधरी, मोकन ढोडिया, अरविंद पटेल। दिन-3 (09/11/2025) वांसदा से प्रस्थान कर वघई, झावड़ा, डोलवन, जेसिंगपुरा, व्यारा (तापी) में रात्रि विश्राम। मुख्य सहभागी: नरेश पटेल, डॉ. जयराम गामित, परभु वसावा, अर्जुन चौधरी, मोहन ढोडिया, मोहन कोंकणी, विजय पटेल। दिन-4 (10/11/2025) व्यारा से प्रस्थान कर सोंगढ, भंडभूजा, उच्छल, नारनपुर, वेलदा टांकी, निजर तक यात्रा। मुख्य सहभागी: नरेश पटेल, डॉ. जयराम गामित, परभु वसावा, अर्जुन चौधरी, कुवारजी हळपती, सूरज वसावा, जालमसिंह वसावा। दिन-5 (11/11/2025) कुंकरमुंडा से प्रस्थान कर जावली, सागबारा, चीकदा, उमरपाड़ा, मालधा फाटा, सठवाव, मांड़वी (सूरत) तक। मुख्य सहभागी: नरेश पटेल, डॉ. जयराम गामित, मनसुख वसावा, अर्जुन चौधरी, परभु वसावा, दर्शना देशमुख, कुवारजी हळपती। दिन-6 (12/11/2025) मांड़वी से प्रस्थान कर अरेठ, तडकेश्वर, नानी नरौली, माघरोल, वांकल, झंखवाव, वाडी, वलिया, झगडिया में रात्रि विश्राम। मुख्य सहभागी: नरेश पटेल, डॉ. जयराम गामित, मनसुख वसावा, इश्वर पटेल, परभु वसावा, अर्जुन चौधरी, गणपतसिंह वसावा, कुवारजी हळपती, रितेश वसावा। दिन-7 (13/11/2025) नेत्रंग से प्रस्थान कर मोवी, राजपीपला, एकतानगर (केवडिया) में समापन। मुख्य सहभागी: उपरोक्त सभी नेता। रथयात्रा विवरण – मार्ग संख्या 2 दिन-1 (07/11/2025) अंबाजी (बनासकांठा) से प्रारंभ होकर पोसीना, खेरोज, खेड़ब्रह्मा में रात्रि विश्राम। मुख्य सहभागी: पी.सी. बरंडा, रमेश कटारा, डॉ. कुबेर डिंडोर, सांसद रमिलाबेन बारा, अर्जुन चौधरी। दिन-2 (08/11/2025) खेड़ब्रह्मा से प्रस्थान कर नाका, अंदरोखा, विजयनगर, पाल, चिठोड़ा, भीलोडा, श्यामलाजी में रात्रि विश्राम। मुख्य सहभागी: वही। दिन-3 (09/11/2025) श्यामलाजी से प्रस्थान कर मेघरज, मालपुर, बाबलिया, डिंडवास, कडाणा, सन्त्रामपुर में रात्रि विश्राम। मुख्य सहभागी: वही। दिन-4 (10/11/2025) सन्त्रामपुर से प्रस्थान कर सुखसर, झालोद, कोबोई धाम, दाहोद, गरबाडा, धनपुर, लिमखेड़ा में रात्रि विश्राम। मुख्य सहभागी: वही, साथ में महेश भूरिया, कनैयालाल किशोरी। दिन-5 (11/11/2025) लिमखेड़ा से प्रस्थान कर बाडीबार, मोरा, मोरवाहरदप, सन्त्रोल, भमैयापूर्व, सिमेल्या, घोघांबा, पावागढ़ में रात्रि विश्राम। मुख्य सहभागी: वही, साथ में जशु राठवा, निमिषा सुतार। दिन-6 (12/11/2025) पावागढ़ से प्रस्थान कर नारुकोट, जांबुघोड़ा, बोडेली, जेठपुर पावी, तेजगढ़, छोटाउदपुर में रात्रि विश्राम। मुख्य सहभागी: वही। दिन-7 (13/11/2025) क्वांट से प्रस्थान कर नसरवाड़ी, एकतानगर (केवडिया) में समापन। मुख्य सहभागी: नरेश पटेल, पी.सी. बरंडा, रमेश कटारा, जयराम गामित, कुबेर डिंडोर, मनसुख वसावा, जशवंतसिंह भाभोर, जशु राठवा, धवल पटेल, परभु वसावा, रमिलाबेन बारा, अर्जुन चौधरी, कुवारजी हळपती, विजय पटेल आदि। सतीश/05 नवंबर