नई दिल्ली (ईएमएस)। पश्चिमी दिल्ली के ढांसा गांव में हरियाणा से छोड़े जा रहे अवैध पानी के कारण किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं। लगभग 500 एकड़ खेत जलमग्न हैं। हरियाणा के दरियापुर गांव से पानी दिल्ली की ओर मोड़ा जा रहा है साथ ही सीवरेज शोधन संयंत्र से गंदा पानी भी खेतों में छोड़ा जा रहा है। किसान नहरों की सफाई और पक्का करने की मांग कर रहे हैं। सुखबीर की तरह ही ढांसा के कई किसान जलभराव की समस्या से त्रस्त हैं। करीब 500 एकड़ खेत हरियाणा से आने वाले पानी के बहाव की जद में है। हरियाणा से आखिर पानी क्यों आ रहा है। गांव के किसान बताते हैं कि हरियाणा के झज्जर जिला के बादली तहसील में एक गांव है दरियापुर। अजीत झा/ देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/05/नवंबर/2025