क्षेत्रीय
07-Nov-2025
...


- किशोर बेटा 1 लाख के गांजे सहित पकड़ाया, मॉ फरार - महिला के खिलाफ भोपाल सहित आंध्रप्रदेश के थानों मे दर्ज है कई प्रकरण भोपाल(ईएमएस)। राजधानी भोपाल की क्राइम ब्रांच टीम ने एक नाबालिग गांजा तस्कर को एक लाख कीमत के चार किलो से अधिक गांजा सहित गिरफ्तार किया है। हैरानी वाली बात यह है की पकड़ाये गये किशोर की मॉ भारती कुचबंदिया बेटे के साथ गांजा तस्करी करती थी। फरार महिला आदतन गांजा तस्कर है, जिसके खिलाफ फरार पूर्व में भी आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम सहित भोपाल के कई थानों एनडीपीएस के अपराध दर्ज है। आरोपिया महिला कम दामों पर गांजा खरीदकर भोपाल के कई इलाको में मंहगी कीमत पर खपाती थी। थाना प्रभारी थाना क्राइम ब्रांच अशोक मरावी ने बताया की मुखबिर से सूचना की एमपी नगर जोन 1 में स्थित शिव मंदिर के पीछे मैदान फेस 1 में एक महिला और एक नाबालिग किशोर गांजा लेकर खड़े है, दोनो उसे बेचने के किसी ग्राहक का इंतजार कर रहे है। खबर मिलते ही टीम ने घेराबंदी कर लड़के को पकड़ लिया। उसके पास मौजूद ट्राली बेग की तलाशी लेने पर उसमें गांजा रखा मिला। पूछताछ में पता चला की उसकी उम्र 15 साल है, और वह मजदूरी का काम करता है। नाबालिग ने आगे बताया की उसकी फरार मां भारती कुचबंदिया के साथ वह गांजा बेचने आया था। मां किसी से मिलने के कहकर चली गई थी, उसके जाने के बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। वह अपनी मां के कहने पर ही गांजा खरीदने-बेचने का काम करता है। पुलिस ने नाबालिग सहित उसकी मां भारती कुचबंदिया के खिलाफ मामला कायम कर महिला की तलाश कर रही है। जुनेद / 7 नवंबर