क्षेत्रीय
09-Nov-2025
...


कोरबा (ईएमएस) कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत नेहरू नगर में एक कुएं के भीतर महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। सुबह बस्ती के लोगों ने जब कुएं में देखा तो महिला की लाश तैरते हुई दिखाई दी। घटना की जानकारी बालको पुलिस को दी गई। पुलिस के द्वारा शव को कुएं से बाहर निकाला गया। मृतका की पहचान अमृता बाई पटेल के रूप में की गयी हैं, जो नेहरू नगर क्षेत्र में किराए के मकान में रहती थीं। संभावना जताई जा रही है कि महिला रात के अंधेरे में कुएं में गिर गई होगी, जिससे उसकी मृत्यु हो गई होगी। मृतक नेहरू नगर में किराए के मकान में रहती थीं, बहरहाल बालको पुलिस द्वारा पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है।