क्षेत्रीय
15-Nov-2025
...


भोपाल(ईएमएस)। मिसरोद थाना इलाके में एक युवक द्वारा दो बच्चों की मां को शादी का झांसा देकर अपने साथ आठ साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रखते हुए दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। बीते दिनो आरोपी ने उसके साथ शादी करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद मामला थाने जा पहुचां, पुलिस ने आरोपी लिव इन पार्टनर के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 39 वर्षीय विवाहिता ने अपनी शिकायत में बताया की पूर्व में उसकी शादी हुई थी, उसके दो बच्चे भी है। बाद में उसका पति उसे छोड़कर चला गया था। इस दौरान वह पड़ोस में रहने वाले सचिन कहार के संपर्क में आई। आरोपी युवक ने उससे नजदीकियां बढ़ाई और शादी करने का झांसा देकर साल 2017 से अपने साथ लिव-इन में रख लिया था। इस दौरान वह जल्द शादी करने का झांसा देकर लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। काफी साल बीत जाने पर बीते दिनो जब पीड़िता ने उस पर शादी करने का दबाव बनाया तब आरोपी पहले तो टाल मटोल करता रहा। लेकिन महला के लगातार दबाव बनाने पर सचिन कहार ने शादी से मना करते हुए उससे सारे संबंध खत्म कर दिये। वहीं बाद में शादी की बात करने पर वह उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत की। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिये है। जुनेद / 15 नवंबर