इन्दौर (ईएमएस) उपराज्यपाल कविदर गुप्ता के मुख्य आतिथ्य तथा पद्मश्री एएस किरण कुमार, अध्यक्ष, पीआरएलएम सदस्य स्पेस कमीशन, भारत सरकार एवं प्रो. खेमसिंह दहेरिया, अध्यक्ष मध्यप्रदेश निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग भोपाल के विशिष्ट आतिथ्य में सेज विश्वविद्यालय इंदौर का पंचम दीक्षांत समारोह सम्पन्न हुआ। विश्वविद्यालय द्वारा जिसमें डी.लिट, पीएचडी, स्नातक, परास्नातक की डिग्रियां प्रदान की गयी। कार्यक्रम में 2024-25 के यूजी एवं पीजी के साथ ही 5 डी.लिट. एवं 35 पी.एच.डी. को उपाधियों भी दी गई। इसमें प्रबंधन, पत्रकारिता, विज्ञान प्रौद्योगिकी, कला, वाणिज्य, कृषि, डिजाइन फार्मास्यूटिकल, एडवांस कंप्यूटिंग, विधि जैसे विषय शामिल रहे। मुख्य अतिथि कविदर गुप्ता उपराज्यपाल ने भी दिया। कार्यक्रम में अतिथियों ने अपने विचार भी विद्यार्थियों के साथ साझा किए। इस अवसर पर सेज विश्वविद्यालय के चांसलर इंजीनियर संजीव अग्रवाल ने विद्यार्थियों को बधाई दी एवं जीवन में ज्ञान का बेहतर उपयोग डिग्री के साथ करने की सीख दीं। आनन्द पुरोहित/ 17 नवंबर 2025