राज्य
17-Nov-2025
...


फिरोजाबाद (ईएमएस)भारतीय जनता पार्टी फिरोजाबाद महानगर द्वारा महानगर जिला अध्यक्ष डॉक्टर सतीश दिवाकर के नेतृत्व में लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष में विशाल भव्य एवं दिव्य जन यात्रा बड़े ही उत्साह के साथ बालकृष्ण गुप्ता जी की बगीची सत्कार टॉकीज से प्रारंभ होकर कोटला चुंगी एसआरके कॉलेज होते हुए गंज मोहल्ला होते हुए घंटाघर से चंद्रावल गेट नगला विष्णु छोटेलाल इंटर कॉलेज देवनगर कर्बला भीम नगर होते हुए सुहाग नगर होते हुए क्षेत्र के हजारों युवा भारत माता की जय , सरदार पटेल अमर रहे का उद्घोष करते हुए पंडित अटल बिहारी वाजपेई जी के पार्क पर समाप्त हुई पदयात्रा के दौरान जगह-जगह पर स्वागत, जयघोष एवं पुष्पवर्षा हुई। यात्रा के समापन पर सदर विधायक मनीष असीज़ा ने कहा कि देश की अखण्डता एवं एकता के लिए निरंतर कार्य करने वाले लौहपुरूष का व्यक्तित्व एवं कृतत्व सभी को जानकर प्रेरणा लेनी चाहिए। देश प्रेम की ऐसी मिशाल अनूठी मिलती है, जिन्होंने 562 रियासतों में विभाजित देश को एक सूत्र में बांधकर एकता का संदेश दिया। पदयात्रा एवं अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से देश के नौजवानों को उनसे प्रेरणा लेने की सीख मिलती है। महापौर कामिनी राठौर ने कहा कि आगे आने वाली पीढियों को महापुरूषों द्वारा किए गये कार्यों एवं विचारों से परिचित कराना है। महापुरूषों की जयंती के द्वारा मिली प्रेरणा से कार्यों को करने में उत्साह एवं ऊर्जा मिलती है। हमारी विरासत को संजोकर रखना सभी का कर्तव्य है। उन्होने लौहपुरूष के 150वीं जयन्ती पर सभी को उनके विचारों को आत्मसात कर एकता का संदेश देने को कहा। महानगर अध्यक्ष डॉ सतीश दिवाकर ने कहा कि विकसित भारत की परिकल्पना को तभी साकार किया जा सकता है जब अपने पूर्वजों वह उनके संघर्षों को याद करते हुए आगे बढ़ेंगे सरदार वल्लभ भाई पटेल के बताए हुए मार्ग पर चलाकर उसे लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है देश जब आजादी के लिए संघर्ष कर रहा था तो सरदार पटेल को चिंता थी कि आधुनिक भारत कैसा होगा बिहार में प्रचंड बहुमत से भाजपा जीतेगी। उसकी सीमाएं कैसी रहेंगी और छोटी-बड़ी रियासतों का स्वरूप कैसा होगा। अंग्रेजों ने तय किया कि भारत की आजादी के साथ ही एक नया देश बनाया जाएगा। वह सिर्फ कांग्रेस की मिलीभगत से हुआ। कांग्रेस केवल सत्ता चाहती थी। उसने देश के बंटवारे को स्वीकार किया। लेकिन सरदार पटेल सभी छोटी-बड़ी रियासतों को मिलाकर एक अखंड भारत तैयार करने का संकल्प ले चुके थे। उस समय श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने आजाद भारत का जो सपना देखा था, उसको धरातल पर उतारने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बखूबी किया जा रहा है। देश सुरक्षित हाथों में है। सीमा पर आतंकियों को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जा रहा है। पदयात्रा में मुख्य रूप से रामनरेश कटरा, राधेश्याम यादव, कार्यक्रम संयोजक अंकित तिवारी, शैलेंद्र गुप्ता शालू, दीपक गुप्ता कालू, आकाश गुप्ता, मनीष राठौर, एसपी लहरी, केशव फौजी,भारत सिंह वर्मा, सत्य प्रकाश यादव , सत्यवीर गुर्जर,गौतम कुशवाहा,लायक सिंह, देश दीपक, राजा, उदय प्रताप सिंह एवं शिवम दीक्षित, अनुपम शर्मा,राम लड़ेंती लकी,मुन्नी देवी,पार्षद नरेश शर्मा नीतू, आशीष दिवाकर, मनोज ताऊ, राजेश यादव, पूनम शर्मा, सुनील मिश्रा, शिव मोहन श्रोतीय, सत्यवीर गुप्ता, सुनील शर्मा, विवेक अग्रवाल शिकोहाबाद चेयरमैन प्रतिनिधि राजीव गुप्ता, उदय प्रताप सिंह, नमन बंसल, राजकुमार, संजय कुशवाहा, निर्मल शर्मा, राजेश झा, विकास दिवाकर, कमल दिवाकर, सुरेश दिवाकर पार्षद एवं भाजपा के सभी कार्यकर्ता बंधु उपस्थित थे। ईएमएस