क्षेत्रीय
19-Nov-2025
...


भोपाल(ईएमएस)। बिलखिरिया थाना इलाके में बायपास चौराहे पर बीती दोपहर ट्रक की टक्कर से बाइक पर सवार वृद्ध महिला की मौत हो गई। महिला अपने पति और व बेटे के साथ गमी में शामिल होने बाद वापस लौट रही थी। पुलिस ने बताया की ग्राम सेवरी सरवर थना रातीबढ़ निवासी सवाई सिंह प्राइवेट काम करते थे। बीते दिन अपनी पत्नि ममता सिंह (65) और बेटे वीरेन्द्र (25) के साथ रायसेन में रहने वाले एक रिश्तेदार की गमी में शामिल होने के बाद बाइक से वापस भोपाल लौट रहे थे। बाइक उनका बेटा वीरेन्द्र चला रहा था। दोपहर करीब 3 बजे जैसै ही उनकी मोटरसाइकिल बायपास चौराहे पर पहुचीं तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक की चपेट में आने से तीनो घायल हो गए, हादसे में ममता सिंह को घातक चोटें आई थी। सभी घायलों को इलाज के लिये अस्पताल पहुचांया गया जहॉ डॉक्टरो ने शुरुआती चेकअप के बाद ही ममता सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के बाद परिवार वालो को सौपंते हुए आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है। जुनेद / 19 नवंबर