क्षेत्रीय
ग्वालियर ( ईएमएस ) | अंतरराष्ट्रीय अभिभाषक मंच 27 नवंबर को ग्राम रूरई तहसील लहार जिला भिंड में हरनाम सिंह नेताजी की 25वीं पुण्यतिथि मनाएगा। यह कार्यक्रम सुबह नौ बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम में रामधुन यात्रा, यज्ञ व हवन के बाद नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद एक परिचर्चा की जाएगी, जिसका विषय हरनाम सिंह नेताजी का भारत देश में प्रचार-प्रसार क्या था, यह होगा। परिचर्चा में जो प्रथम रहेगा उसे इनाम दी जाएगी। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के खेल भी होंगे, जिसमें विजेता खिलाड़ी को पुरस्कार दिया जाएगा। कार्यक्रम में कुछ वरिष्ठजनों व छात्र-छात्राओं का भी सम्मान होगा।