राष्ट्रीय
मुंबई (ईएमएस)। नवंबर महीने में देशभर में यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) के जरिए 2,047 करोड़ ट्रांजैक्शन हुए, जिसमें 26.32 लाख करोड़ रुपए का लेनदेन हुआ। सालाना आधार पर लेनदेन की संख्या 32 प्रतिशत बढ़ी है। वहीं, ट्रांसफर की गई राशि में 22 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। इस दौरान रोजाना औसतन 68.2 करोड़ ट्रांजैक्शन हुए और 87,721 करोड़ राशि ट्रांस्फर की गई। इससे पहले अक्टूबर में 2,071 करोड़ ट्रांजैक्शन के जरिए 27.28 लाख करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए थे। यह अब तक किसी एक महीने में रिकॉर्ड है। यूपीआई को रेगुलेट करने वाली संस्था नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने सोमवार को डेटा जारी किया। विनोद उपाध्याय / 01 दिसम्बर, 2025