क्षेत्रीय
रांची(ईएमएस)।झारखंड प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। जानकारी के अनुसार मुलाकात के दौरान प्रदेश भाजपा के सांगठनिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई। वहीं, प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू ने केंद्रीय गृह मंत्री से राज्य के वर्तमान राजनीतिक हालातों पर भी चर्चा की। कर्मवीर सिंह/01दिसंबर/25