क्षेत्रीय
01-Dec-2025


रांची(ईएमएस)।प्रदेश कांग्रेस भवन में सोमवार को महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा ने प्रेस वार्ता की और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला।इससे पहले संगठन में बदलाव के तहत रामा खलखो ने कांग्रेस महिला अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। प्रेस वार्ता में अलका लांबा ने कहा कि केंद्र की नीतियों के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन तेज होगा।उन्होंने एसआईआर मुद्दे पर कहा कि 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें देशभर से कार्यकर्ता जुटेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतें या हारे लेकिन एसआईआर का विरोध जारी रहेगा क्योंकि यह संविधान विरोधी है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर के दबाव में बीएलओ परेशान हैं और केंद्र सरकार अपने हिसाब से मतदाता सूची तैयार कर रही है।उन्होंने महिला कांग्रेस को बूथ स्तर पर और मजबूत करने का टास्क भी दिया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।इधर संगठन सृजन अभियान के तहत बूथ स्तर पर प्रतिनिधियों की नियुक्ति जारी है।प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि 15 दिसंबर तक सभी बूथों पर बीएलए नियुक्त करने का निर्देश जिला अध्यक्षों को दिया गया है।उन्होंने कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत प्रखंड और पंचायत स्तर पर प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है और बीएलए नियुक्ति का काम तेज गति में चल रहा है।खिजरी विधानसभा क्षेत्र के अनगड़ा के 16 पंचायत, नामकुम के 22 पंचायत और नगड़ी के तीन पंचायतों के कुल 630 पंचायत पदाधिकारी और बीएलए का सम्मेलन 4 दिसंबर को सुबह 10:30 बजे नामकुम प्रखंड के रामपुर पंचायत स्थित लपग टोली में आयोजित किया जाएगा।इसमें प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और सह प्रभारी सीरीबेला प्रसाद शामिल रहेंगे। कर्मवीर सिंह/01दिसंबर/25